Surprise Me!

देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण भारत में भारी बारिश तो उत्तर भारत में हीटवेव का असर

2026-06-10 8 Dailymotion

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बाद में राहत मिलने की संभावना है. वहीं महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश तेज हो सकती है. 10 जून को तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी वर्षा की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में हीटवेव का असर बना रह सकता है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.