Surprise Me!

अहमदाबाद मेट्रो फेज-2A को कैबिनेट की मंजूरी, 5 नए स्टेशन और 2,000 रोजगार के अवसर

2026-06-10 4 Dailymotion

केंद्र सरकार ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2A विस्तार को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में 6.032 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर को स्वीकृति मिली. इस परियोजना के तहत पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें चार एलिवेटेड और एक अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल होगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि विस्तार के बाद अहमदाबाद-गांधीनगर में कुल 77.63 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो नेटवर्क तैयार हो जाएगा. परियोजना के निर्माण चरण में लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि संचालन और रखरखाव में करीब 500 लोगों को काम मिलेगा. इससे ट्रैफिक जाम कम होगा, यात्रा समय घटेगा और एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा बस डिपो तक पहुंच अधिक आसान बनेगी.