Surprise Me!

TMC को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा

2026-06-11 0 Dailymotion

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा इस्तीफा है, इससे पहले सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर रॉय भी पार्टी छोड़ चुके हैं. बराइक ने राज्यसभा सभापति को भेजे पत्र में तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला पश्चिम बंगाल की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है. इस्तीफे के बाद TMC की राज्यसभा में संख्या घटकर 10 रह गई है. पार्टी में बढ़ती बगावत और विधायकों के अलग गुट बनने से बंगाल की राजनीति में अस्थिरता और अटकलों का दौर तेज हो गया है.