Surprise Me!

हरियाणा की तपती धरती पर खिले सेब, इंजीनियर किसान ने रचा नया इतिहास

2026-06-11 0 Dailymotion

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बाबकपुर गांव के युवा किसान विक्रमजीत सिंह ने 45 डिग्री तापमान वाले मैदानी क्षेत्र में सेब की सफल खेती कर नई मिसाल कायम की है. एमटेक डिग्रीधारी विक्रमजीत ने 50 हजार रुपये मासिक वेतन वाली नौकरी छोड़कर आधुनिक बागवानी को अपनाया. उन्होंने अल्ट्रा हाई डेंसिटी फार्मिंग और ड्रिप सिंचाई तकनीक की मदद से डेढ़ एकड़ में सेब का बाग लगाया है. ‘अन्ना’ और ‘गोल्डन डोरसेट’ जैसी कम ठंड में फल देने वाली किस्मों से उन्हें शानदार उत्पादन मिल रहा है. उनके सेब बाजार में 120 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं. यह मॉडल हरियाणा के किसानों के लिए आय बढ़ाने और आधुनिक खेती अपनाने की प्रेरणा बन रहा है.