Surprise Me!

धर्मेंद्र प्रधान को कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 20 जून तक मांगा इस्तीफा

2026-06-11 4 Dailymotion

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर दबाव बढ़ता जा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने उन्हें 20 जून तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि यदि तय समय तक इस्तीफा नहीं दिया गया तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा और बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे. दिपके ने बताया कि जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर एक घोषणापत्र भी जारी किया जाएगा. पुणे में प्रस्तावित प्रदर्शन के बाद लखनऊ, अमृतसर और जयपुर में भी आंदोलन आयोजित किए जाएंगे. संगठन का दावा है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर यह अभियान मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा.