Surprise Me!

आधी रात को दिल्ली में मची चीख-पुकार! तुगलकाबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 3 की मौत

2026-06-12 1 Dailymotion

दिल्ली में एक बार फिर आग के तांडव ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है। अभी कुछ समय पहले ही मालवीय नगर में लगी भीषण आग की खौफनाक तस्वीरें भूले भी नहीं थे, कि फिर दिल्ली से एक और बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। तुगलकाबाद के इस संकरे इलाके में मौजूद एक बहुमंजिला इमारत अचानक धू-धू कर जल उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग को अपनी आगोश में ले लिया।

#DelhiFire #TughlakabadFire #BreakingNews #DelhiNews #FireAccident #BuildingFire #FireTragedy #EmergencyResponse #FireRescue #LatestNews #SouthDelhi #TragicIncident #FireSafety #ViralNews #IndiaNews #DelhiUpdates #DisasterNews #UrbanFire #RescueOperation #NewsAlert