Surprise Me!

AI-171 विमान हादसे को एक साल, 260 मौतों के बाद भी कई सवालों के जवाब बाकी

2026-06-12 14 Dailymotion

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 260 लोगों की मौत हो गई थी. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद मेघाणीनगर क्षेत्र में गिर गया था. विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक यात्री जीवित बचा था, जबकि जमीन पर मौजूद 19 लोगों की भी जान गई थी. हादसे के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया तथा डीएनए जांच के जरिए मृतकों की पहचान की गई. एक वर्ष बीत जाने के बावजूद दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं हुई . पीड़ित परिवार आज भी हादसे की असली वजह और पूर्ण न्याय का इंतजार कर रहे हैं.