Surprise Me!

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर रोक

2026-06-12 1 Dailymotion

अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की थोक खरीद पर बड़ा प्रतिबंध लगाया है. नए आदेश के तहत औद्योगिक, वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ता अब पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन नहीं खरीद सकेंगे और उन्हें बल्क सेल प्वाइंट से खरीदारी करनी होगी. यह व्यवस्था शुरुआती 90 दिनों तक लागू रहेगी. सरकार का कहना है कि खुदरा और थोक कीमतों में अंतर के कारण बड़ी मात्रा में ईंधन की खरीद बढ़ रही थी, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई प्रभावित होने का खतरा था. नए नियम के तहत पेट्रोल पंपों से डीजल की खरीद प्रति वाहन प्रतिदिन 200 लीटर तक सीमित कर दी गई है. इससे जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने की कोशिश की जाएगी.