Surprise Me!

पंजाब चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अजय माकन समेत 3 पर्यवेक्षक नियुक्त

2026-06-12 1 Dailymotion

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को राज्य के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन नेताओं को पंजाब की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति का आकलन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पर्यवेक्षक जल्द ही राज्य का दौरा कर विधायकों, जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. टीम संगठन की मजबूती, कमजोरियों और जनता के बीच पार्टी की स्थिति का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिससे 2027 चुनाव के लिए रणनीति तय करने में मदद मिलेगी.