Surprise Me!

3.4 डिग्री गिरा पारा, फिर भी राजस्थान में सबसे गर्म जैसलमेर

2026-06-13 281 Dailymotion

जैसलमेर. भीषण गर्मी और प्रचंड लू से त्रस्त जैसलमेर के बाशिंदों के हाल शनिवार को भी ज्यादा दुरुस्त नहीं हो पाए। अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज होने के बावजूद हवा में आद्र्रता ज्यादा होने से लोग उमसपूर्ण गर्मी से पसीने में तरबतर होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो एक दिन पहले शुक्रवार को क्रमश: 44.2 व 28.7 डिग्री रहा था।