Surprise Me!

'जिंदा हूं मैं...': युवक को मारकर कुएं में फेंक दिया, चार दिन बाद जिंदा मिला, चार गिरफ्तार

2026-06-13 11 Dailymotion

ओडिशा के बारगढ़ में एक आदमी को मारने के इरादे से कुएं में धकेलने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पदमपुर के पुरेना गांव के रहने वाले पेशे से मजदूर तुलसीराम बरिहा को एक खाली कुएं में फेंके जाने के चार दिन बाद वहां से उसे बचाए जाने के 24 घंटे से भी कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना बिजेपुर ब्लॉक के अंतर्गत समलाईपदर गांव में हुई थी.

आरोपियों में पद्मपुर शक्तिनगर पाड़ा के बबलू मनहिरा, बिजेपुर भोईपाड़ा के शक्ति बेहरा, बिजेपुर मध्यपाड़ा के त्रिनाथ महापात्रा और बिजेपुर के मोहम्मद अकमल सिवाक शामिल हैं. बरगढ़ के एसपी रवींद्र नाथ सतपथी ने कहा कि तुलसीराम के परिवार ने उसके लापता होने के बाद पद्मपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत के अनुसार, तुलसीराम 7 जून को आरोपियों के साथ मोबाइल फोन खरीदने के लिए घर से निकला था. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.