Karachi Water Crisis Update: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में पानी की एक-एक बूंद के लिए हाहाकार मच गया है। भारत द्वारा सिंधु जल संधि पर कड़े रुख के बीच कराची के लाखों लोग महंगे पानी के टैंकरों पर निर्भर होने को मजबूर हैं, देखिए ग्राउंड ज़ीरो की यह पूरी रिपोर्ट।
पाकिस्तान की आर्थिक रीढ़ कहा जाने वाला शहर कराची इस समय इतिहास के सबसे भीषण जल संकट से जूझ रहा है। गुलिस्तान-ए-जौहर, गुलशन-ए-इकबाल, अजीजाबाद, लियाकताबाद, नॉर्थ नाजिमाबाद और नॉर्थ कराची जैसे बड़े और वीआईपी इलाकों में पिछले दो हफ्तों से नियमित पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। गर्मी के इस मौसम में हजारों परिवार अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को अपनी जेब से अतिरिक्त पैसे खर्च कर महंगे निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिसने वहां की जनता की कमर तोड़ दी है।
Pakistan's financial capital, Karachi, is grappling with a severe and unprecedented water crisis, leaving millions of residents stranded without access to basic water supply for over two weeks. Areas like Gulistan-e-Jauhar, Gulshan-e-Iqbal, and North Karachi are completely dependent on expensive private water tankers.
#KarachiWaterCrisis #PakistanEconomicCrisis #IndusWaterTreaty
~PR.514~GR.510~HT.96~VG.HM~