आज जिला गाजियाबाद में जमकर बुलडोजर गरजा। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट की सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। वहीं प्रशासन ने दो टूक कह दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।