प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर शो 'नागिन 7' अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। शो का आखिरी एपिसोड ऑन एयर होने वाला है और इसी बीच एक्ट्रेस ने सेट से जुड़ी कुछ अनसीन तस्वीरों-वीडियोज को पोस्ट कर एक प्यारा सा नोट लिखा है। प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन 7 स्पेशल पोस्ट को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। पिक्चर-वीडियोज की इस सीरीज में प्रियंका कभी नागिन के लुक में अपना स्क्रीन अपीयरेंस चेक करतीं तो कभी को-स्टार्स के साथ मस्ती करती नजर आई हैं। साथ ही शूटिंग सेट से जुड़े कुछ खास मोमेंट्स को भी इसमें शुमार करती देखी गई हैं।
#PriyankaChaharChoudhary #Naagin7 #FinalEpisode #LastEpisode #UnseenPics #BTS #InstagramPost #NaaginLook #ScreenAppearance #CoStars #ShootingSet #SpecialMoments #Laughter #Chaos #BTSFun #UnforgettableJourney #LoveLetterToNaagin #Gathbandhan #Udaariyaan #BiggBoss16