21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले दिल्ली में योग के प्रचार-प्रसार को लेकर एक अनूठा प्रयास हुआ. रविवार सुबह सवा छह बजे 130 से अधिक देशों के लाखों लोगों ने एक साथ योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की. 'मोस्ट व्यूअर्स फॉर अ यूट्यूब योग लाइव स्ट्रीम' अभियान के जरिए लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े और योगाभ्यास किया. इस अभियान का मकसद सिर्फ रिकॉर्ड बनाना ही नहीं है, बल्कि योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है.
आज के सफल आयोजन के बाद अब यह योग सत्र 5 जुलाई 2026 तक रोजाना चलेगा. सुबह 6:15 बजे और शाम को 5 बजे से नियमित रूप से योग सत्र का आयोजन होगा. सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को इस अवधि तक मुफ्त ऑनलाइन योग सत्रों का एक्सेस दिया गया है. देश-विदेश के लाखों लोग अपने घरों से सत्र में शामिल हो रहे हैं.