Surprise Me!

फ्रांस के नीस में 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले, इनोवेशन भारत के 'डीएनए' में है

2026-06-14 2 Dailymotion

दो देशों की पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण में फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी ने नीस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और दूसरे देशों के टॉप इनोवेटर स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इनोवेशन भारत के डीएनए में है. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इनोवेशन के क्षेत्र में भारत की क्षमता का जिक्र किया और कहा कि भारत के युवा ऐसे समाधान खोज रहे हैं, जिनसे पूरी मानवता को फायदा हो सकता है. उन्होंने दुनिया के देशों को भारत के साथ मिलकर ग्लोबल इनोवेशन का अगला अध्याय रचने के लिए आमंत्रित किया है. फ्रांस के साथ खास रिश्ता बताते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों का साझा विजन बताया.  

फ्रांस पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया. वहां वो कारोबारियों और निवेशकों से मिले और उनसे बातचीत की. अपनी यात्रा के दौरान वो 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. अपनी यात्रा में वो स्लोवाकिया भी जाएंगे.