Surprise Me!

तमिलनाडु: रामेश्वरम में आस्था का सैलाब, अमावस्या पर प्रार्थनाएं और विशेष अनुष्ठान

2026-06-14 5 Dailymotion

रविवार सुबह तमिलनाडु के मंदिर शहर रामेश्वरम में अग्नि तीर्थम घाट पर आस्था और भक्ति का माहौल दिखा. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अमावस्या के मौके पर पूरे इलाके से हजारों भक्त बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित इस पवित्र घाट पर जमा हुए. इस मौके पर भक्तों ने अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना की और खास रस्में निभाईं, साथ ही अपने परिवारों की भलाई और खुशहाली के लिए आशीर्वाद भी मांगा. घाटों पर जमा श्रद्धालु न सिर्फ स्थानीय निवासी थे, बल्कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से भी आए थे. हिंदू परंपरा और आध्यात्मिकता में अमावस्या का खास महत्व है। इसे आत्म-चिंतन, प्रार्थना और पूर्वजों को याद करने का दिन माना जाता है.