Surprise Me!

FIFA World Cup 2026: 2-2 से ड्रॉ रहा नीदरलैंड्स और जापान का मुकाबला

2026-06-15 7 Dailymotion

नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप एफ के मुकाबले में जापान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मैच के 88वें मिनट में दाइची कामदा द्वारा किए गए गोल के चलते जापान की टीम हार को टालने में सफल रही। मैच की शुरुआत में नीदरलैंड्स की टीम जापान के डिफेंस पर हावी नजर आई। मैच के 50वें मिनट में रयान ग्रावेनबेर्ख की फ्री किक पर नीदरलैंड्स के कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने बेहतरीन हेडर लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, जापान ने नीदरलैंड्स की बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रहने दिया। मुकाबले के 57वें मिनट में ही जापान की ओर से नाकामुरा ने गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। नीदरलैंड्स ने 64वें मिनट में फिर से लीड बना ली। क्रिसेंसियो समरविल शानदार कर्लिंग शॉट लगाते हुए नीदरलैंड्स को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। जापान के मैच के 88वें मिनट में दाइची कामदा ने कॉर्नर पर गोल कर जापान को हार से बचा लिया।


#FIFAWorldCup2026 #JapanVsNetherlands #JapanFootball #NetherlandsFootball #DaichiKamada #VirgilVanDijk #RyanGravenberch #CrysencioSummerville #WorldCup2026 #FootballNews #SoccerNews #GroupF #MatchDraw #FootballUpdates #SportsNews