Surprise Me!

देहरादून में बीजेपी नेता विनोद कश्यप की मौत के बाद बवाल, 4 आरोपी गिरफ्तार, पांचवां अभी तक फरार!

2026-06-15 2 Dailymotion

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का बैरागीवाला गांव रविवार को छावनी में तब्दील हो गया। बीजेपी नेता विनोद कुमार की बेरहमी से की गई हत्या के बाद भड़का आक्रोश ऐसा सुलग उठा, जिसे शांत करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। रविवार देर शाम तक गांव में बवाल, आगजनी और पथराव का तांडव चलता रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों और ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। आनन-फानन में गांव के चप्पे-चप्पे पर आईटीबीपी, पीएसी और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके में पुलिस की टीमें लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही हैं। क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


#Dehradun #Uttarakhand #Bairagiwala #VinodKumar #BJPLeader #MurderCase #BreakingNews #UttarakhandNews #LawAndOrder #PoliceAction #FlagMarch #ITBP #PAC #Violence #Arson #StonePelting #CrimeNews #SecurityAlert #PublicProtest #LatestNews #IndiaNews #PoliticalViolence #Investigation #TrendingNews #DehradunUpdates