Surprise Me!

पॉलीमर नोटों पर बढ़ी चर्चा, बीकानेर के संग्रहकर्ता ने दिखाया दुनिया भर का दुर्लभ कलेक्शन

2026-06-15 11 Dailymotion

राजस्थान के बीकानेर निवासी और पूर्व बैंक अधिकारी भरत भूषण गुप्ता ने दुनिया भर के दुर्लभ पॉलीमर करेंसी नोटों का अनोखा संग्रह प्रदर्शित किया है. उनके संग्रह में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूएई, नेपाल और बांग्लादेश समेत कई देशों के पॉलीमर नोट शामिल हैं. पॉलीमर नोट विशेष प्लास्टिक सामग्री से बनाए जाते हैं, जो अधिक टिकाऊ होते हैं और उनमें उन्नत सुरक्षा फीचर मौजूद होते हैं. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारत में पॉलीमर नोटों की संभावना पर विचार किए जाने के बाद इन नोटों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. भरत भूषण का मानना है कि भारत में पॉलीमर नोट आने से सुरक्षा बढ़ेगी, हालांकि एटीएम और प्रिंटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलावों की जरूरत भी पड़ेगी.