Surprise Me!

बिहार के मधुबनी से मौलाना गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े होने का आरोप...

2026-06-15 3 Dailymotion

बिहार एटीएस और मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मधुबनी से एक संदिग्ध मौलाना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय इजहारुल हक पिता स्वर्गीय हाजी अब्दुल गफूर के रूप में हुई है। इजहारुल हक मूल रूप से मधुबनी जिले के ग्राम नौ टोल सरिसवपाही, थाना पंडौल का रहने वाला है, लेकिन वो मधुबनी शहर के राघोनगर स्थित मदरसा नूरे मोहम्मदिया, उर्दू मोहल्ला में रह रहा था। शुरुआती जांच में आरोपी इजहारुल हक की कथित रूप से एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई हैं। इस छापेमारी के दौरान आरोपी इजहारुल हक से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

#izharulhaqarrest, #pakistanihandler, #mpats, #madhubaniespionage, #muzaffarpurspy, #madhubaninews, #madhubanimaulanaizharulhaq