Surprise Me!

Maharashtra Politics: Uddhav को लगा बड़ा झटका, Operation Tiger के तहत कई नेता Shinde गट में शामिल

2026-06-16 24 Dailymotion

Maharashtra Political Crisis Updates 2026: महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आ रही है। शिवसेना यूबीटी (Shivsena UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे को नागपुर में एक और बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, जहां पार्टी के शहर प्रमुख नितिन तिवारी समेत कई बड़े पदाधिकारियों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की असली शिवसेना का दामन थाम लिया है।

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में यह बड़ा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पूरे सूबे में 'ऑपरेशन टाइगर' (Operation Tiger) और 'ऑपरेशन वुल्फ' (Operation Wolf) को लेकर घमासान मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नागपुर शहर प्रमुख नितिन तिवारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) की मौजूदगी में इन नेताओं ने औपचारिक रूप से शिवसेना में प्रवेश किया। शिंदे गुट में शामिल होने वाले इन प्रमुख चेहरों में नागपुर शिवसेना के शहर सचिव, युवा सेना के शहर प्रमुख और कामगार सेना के शहर संगठक जैसे कई रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले पदाधिकारी शामिल हैं, जिससे नागपुर में उद्धव गुट का पूरा सांगठनिक ढांचा ढह गया है।

About the Story:
In a major political setback for Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, the party's entire organizational setup in Nagpur has crumbled as Nagpur city chief Nitin Tiwari, along with key office-bearers including the Youth Wing chief and City Secretary, defected to Chief Minister Eknath Shinde-led Shiv Sena.

#MaharashtraPolitics #UddhavThackeray #EknathShinde #OperationTiger

~HT.318~PR.514~GR.508~VG.HM~