Surprise Me!

जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, पाल्शी जिला परिषद स्कूल की बदहाली उजागर

2026-06-16 2 Dailymotion

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के पाल्शी स्थित जिला परिषद स्कूल की बदहाल स्थिति एक बार फिर ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. वर्ष 1970 में बना यह स्कूल भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है. स्कूल में टूटी छत, क्षतिग्रस्त खिड़कियां, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. बरसात के दौरान छत से पानी टपकने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है. स्कूल प्रशासन का कहना है कि कई कक्षाएं उपयोग के लायक नहीं बची हैं और चूहों के कारण भवन को अतिरिक्त नुकसान पहुंच रहा है. स्थानीय लोगों और शिक्षकों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे छात्र असुरक्षित माहौल में पढ़ने को मजबूर हैं.