Surprise Me!

अकाल तख्त का बड़ा फैसला: CM भगवंत मान ‘गुरु द्रोही’ घोषित, AAP ने उठाए सवाल

2026-06-16 5 Dailymotion

अमृतसर में पांच सिंह साहिबानों की बैठक के बाद श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु द्रोही’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ घोषित कर दिया. अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने बताया कि एक विवादित वीडियो मामले में मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा गया था. मान ने वीडियो को फर्जी और एआई से निर्मित बताया था, लेकिन अकाल तख्त के अनुसार मान्यता प्राप्त लैब की जांच में वीडियो के साथ छेड़छाड़ के संकेत नहीं मिले. इसी आधार पर यह फैसला लिया गया। हालांकि जांच करने वाली लैब के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए. आम आदमी पार्टी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिपोर्ट में वीडियो की प्रामाणिकता की बात है, व्यक्ति की पहचान की नहीं.