Surprise Me!

वर्दी सिर्फ सुरक्षा की नहीं, मानवता की भी पहचान है — SSB जवानों ने किया रक्तदान

2026-06-16 0 Dailymotion

महराजगंज के दोमुहाना घाट स्थित एसएसबी 66वीं वाहिनी मुख्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

जिला अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में महिला एवं पुरुष जवानों सहित 31 कर्मियों ने रक्तदान किया, जिससे 31 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

कमांडेंट जगदीश प्रसाद दवाई ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। एसएसबी जवान सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में भी लगातार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
.
|| Maharajganj News || Aapan Maharajganj || SSB Maharajganj
.
#SSB #BloodDonation #Maharajganj #HumanityFirst #SeemaSuraksha