ईरान के साथ समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमत हो गया है. ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, ईरान VS कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमति जताई है. साथ ही, ये कहानी कि अमेरिका 300 मिलियन डॉलर ईरान को देगा, ये खबर गलत है औरये डेमोक्रेट्स ने फैलाई है. वहीं, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से खत्म कर दिया है और ईरान के पास इसे दोबारा खड़ा करने के लिए कभी भी संसाधन नहीं होंगे
इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया कि ईरान को किसी भी समझौते के बावजूद कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.