'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके मंगलवार को नागपुर पहुंचे. यहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि जयपुर में प्रदर्शन के दौरान उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का हाथ है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, वह चैन से नहीं बैठेंगे. दीपके ने कहा, "जयपुर में विरोध के बाद मंगलवार को नागपुर में प्रदर्शन किया जा रहा है. मुझ पर सोमवार को हमला हुआ था. जिन लोगों ने मुझ पर हमला किया, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं." अभिजीत दीपके ने चेतावनी देते हुए कहा, "6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया गया था और तब अल्टीमेटम दिया गया था. जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 20 जून को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन निर्धारित है. जब तक हम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं दिला देते, हम वापस नहीं लौटेंगे."