ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मंगलवार को कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस दौरान ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस बार भी दोनों आरोपियों की रिमांड नहीं मांगी। एजेंसी ने अदालत से दोनों की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। मामले में ट्विशा के पिता और वकील ने कोर्ट की कार्रवाई की जानकारी दी।
#TwishaSharmaDeathCase, #CBIInvestigation, #GiribalaSingh, #SamarthSingh, #DowryDeathCase, #BhopalAIIMS, #SecondPostmortemReport, #JudicialCustody, #TwishaSharmaNews, #BhopalCrimeNews