मोस्ट अवेटेड पंजाबी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'कैरी ऑन जट्टा' की चौथी किस्त 'कैरी ऑन जट्टा 4' अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही लाइमलाइट में है। इसमें सरगुन मेहता और गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में है। फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच सरगुन मेहता ग्रैंड अंदाज में इसका प्रमोशन करती देखी गई हैं।