तेलंगाना में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान लाखों मतदाताओं की जानकारी में गड़बड़ियां सामने आने से चिंता बढ़ गई है. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची में दर्ज 3.38 करोड़ से अधिक वोटर्स में से केवल 2.36 करोड़ की ही पुरानी सूची से मैपिंग हो सकी. इनमें भी करीब 89.44 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विभिन्न प्रकार की त्रुटियां पाई गई हैं. चुनाव अधिकारियों के अनुसार ऐसे मतदाताओं को अपनी पहचान और पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. दस्तावेज न देने पर नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है. वहीं 1 करोड़ से अधिक ऐसे वोटर्स हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी. इस कारण कुल 1.91 करोड़ मतदाता SIR प्रक्रिया से प्रभावित हो सकते हैं.