Surprise Me!

CM योगी का मोहर्रम पर कड़ा फरमान! ‘डीजे और हथियार’ पूरी तरह रहेंगे बैन

2026-06-17 5 Dailymotion

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सख्त रुख में नजर आ रहे हैं। आगामी मोहर्रम के मद्देनजर सीएम योगी ने राज्य के आला अधिकारियों और जिला प्रशासनों को कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा है कि मोहर्रम मातम का अवसर है, इसे शक्ति प्रदर्शन का जरिया ना बनाया जाए। वहीं सीएम योगी के इस फैसले के बाद यूपी की सियासत भी गरमा चुकी है।