Surprise Me!

गुजरात में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई बस, 6 लोगों की मौत, 26 गंभीर

2026-06-17 17 Dailymotion

 गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक निजी बस के राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. बस राजस्थान से सूरत जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा वडोदरा-हालोल राजमार्ग पर कोटांबी गांव के पास तड़के करीब चार बजे हुआ. घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के मुताबिक, राजस्थान से सूरत जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम के पास पहुंचते ही एक ट्रक के पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.