Surprise Me!

सब इंस्पेक्टर बना फरिश्ता, सड़क पर बेहोश पड़े घायल को सीपीआर दे बचाई जान

2026-06-17 9 Dailymotion

चूरू: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बेहोश पड़े एक युवक की जान सरदारशहर पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा की तत्परता और सूझबूझ से बच गई. सब इंस्पेक्टर चूरू ले जाए जा रहे एक मुलजिम के साथ ड्यूटी पर निकले. सब इंस्पेक्टर ने रास्ते में घायल युवक को देखा, तो तुरंत वाहन रुकवाकर उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े. सब इंस्पेक्टर ने बिना समय गंवाए वाहन रुकवाया और उसकी स्थिति का जायजा लिया. तारानगर तहसील के गोगटिया चारणान निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र बीरबलराम जाट बेहोश था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामफूल मीणा ने मौके पर ही युवक को सीपीआर देना शुरू किया. कुछ ही देर की मशक्कत के बाद युवक को होश आ गया और उसकी सांसें सामान्य होने लगीं. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने निजी वाहन की सहायता से घायल को तत्काल चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में अब सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.