Surprise Me!

शिवसेना (UBT) में बगावत तेज! सांसदों की बैठक में पहुंचे सिर्फ 3 नेता, 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने की अटकलें

2026-06-18 2 Dailymotion

महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल बढ़ गई जब शिवसेना (यूबीटी) की दिल्ली में बुलाई गई सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक में केवल तीन सांसद शामिल हुए, जबकि छह सांसद अनुपस्थित रहे. पार्टी ने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था. बैठक में राज्यसभा सांसद संजय राउत, लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे मौजूद रहे। संजय राउत ने बैठक से दूरी बनाने वाले सांसदों पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गद्दार बताया. वहीं पार्टी ने संकेत दिए हैं कि अनुपस्थित सांसदों को नोटिस जारी किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, छह सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को शिंदे गुट में विलय संबंधी पत्र भेजा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.