शेफाली जरीवाला की Sudden death ने सबको हिलाकर रख दिया था। वहीं, शेफाली के दुनिया को अलविदा कहने के बाद से उनके हसबैंड पराग त्यागी हर मुमकिन कोशिश करते नजर आते हैं, जिससे की वो अपनी departed वाइफ की सारी अधूरी इच्छाओं को पूरी कर सके। इसी कड़ी में पराग ने एक वीडियो शेयर कर 21 दिन की साधना शुरू करने की बात फैंस के साथ साझा की है, जो कि ब्रह्म मुहूर्त में होती है। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि वो चाहते हैं कि इसका फल उनकी दिवंगत वाइफ को मिले।