आंध्रप्रदेश सरकार SWAYAM-AP नाम के ब्रांड के तहत एक साथ 60 प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है. यह अपने तरह की अनोखी पहल है, जिसका मकसद स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच आसान बनाना है. आगामी एक अगस्त से ये उत्पाद उपभोक्ताओं को मिलने लगेंगे.
ऐसा पहली बार हो रहा है जब सरकार DWCRA के उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, प्रोमोशन और मार्केटिंग में मदद करने जा रही है. DWCRA एक संस्था है जो ग्रामीण क्षेत्र की महिला और बच्चों के विकास पर काम करती है. इससे जुड़ी महिलाएं सैकड़ों उत्पाद तैयार कर रही है. इन बाजार में लाने के लिए सरकार ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों से समझौता किया है.
डिलिवरी को आसान बनाने के लिए विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में सेंट्रलाइज प्रोसेसिंग सेंटर्स शुरू किए जा रहे हैं. इससे ऑर्डर मैनेजमेंट, पैकेजिंग, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन में मदद मिलेगी.