Surprise Me!

फ्रांस-स्लोवाकिया दौरा पूरा कर लौटे पीएम मोदी, G7 से AI, निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर भारत को मिली नई मजबूती

2026-06-19 0 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस और स्लोवाकिया के अपने बहुचर्चित दौरे को पूरा कर भारत वापसी की. इस दौरान उन्होंने G7 शिखर सम्मेलन, ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट वीवाटेक 2026 में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल नवाचार और वैश्विक सहयोग पर भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने रखा. G7 सम्मेलन के दौरान उन्होंने कई प्रमुख विश्व नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें भी कीं. स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा में दोनों देशों ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाने का फैसला किया और रक्षा, डिजिटल तकनीक, प्रवासन तथा शिक्षा सहित 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री ने इस दौरे को भारत के वैश्विक प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया.