अंतरराष्ट्रीय जगत से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और खौफनाक खबर आ रही है। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी में आतंकियों ने अब तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया है। आतंकियों ने वहां के सबसे बड़े और मुख्य एयरपोर्ट को निशाना बनाया, जिसमें दर्जनों से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है... यह हमला नाइजर के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक दियोरी हमामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ. इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा की साहेल शाखा जेएनआईएम ने ली है...