Surprise Me!

अमेरिका-ईरान समझौते के बीच तेहरान की सख्त चेतावनी, गालिबफ बोले- शर्तें तोड़ीं तो मिलेगा करारा जवाब

2026-06-19 3 Dailymotion

अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म होता नहीं दिख रहा है. ईरान के शीर्ष वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका या उसके सहयोगी समझौते की शर्तों का उल्लंघन करते हैं, नई मांगें रखते हैं या बातचीत में बाधा डालते हैं, तो तेहरान कड़ा जवाब देगा. गालिबफ ने कहा कि ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की निर्धारित शर्तों का पालन करेगा, लेकिन किसी भी धोखे को बर्दाश्त नहीं करेगा. इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों की औपचारिक वार्ता शुरू हो चुकी है. दोनों पक्ष परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों, मिसाइल क्षमता और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर व्यापक समझौते की दिशा में बातचीत करेंगे.