Surprise Me!

सुप्रीम कोर्ट से सीएम विजय को राहत! विश्वास मत में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों वाली याचिका खारिज

2026-06-19 0 Dailymotion

तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय को सुप्रीमकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. याचिका पर कोर्ट ने कहा कि ये दावे अस्पष्ट और बुनियाद आरोपों पर आधारित हैं.  

तमिलनाडु में 13 मई को सी जोसफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने डीएमके के वॉकआउट के बीच AIADMK के 25 बागी विधायकों के समर्थन से विश्वास मत हासिल किया था. 

जाहिर है कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई. उसे सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, वीसीके, लेफ्ट और IUML से समर्थन लेना पड़ा. विपक्ष ने टीवीके पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए थे, जिन्हें विजय ने खारिज कर दिया था.