मुंबई: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मेन रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी में तब बड़ा मोड़ आ जाता है जब उनकी एक पुरानी दोस्त दोबारा लौटकर आ जाती है। रिलीज के पहले दिन दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा हैं। कई दर्शकों ने फिल्म के एक्टर, खासकर शाहिद कपूर और कृति सेनन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी काफी पुरानी है। कुल मिलाकर दर्शकों ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी है।
#Cocktail2 #ShahidKapoor #KritiSanon #RashmikaMandanna #HomiAdajania #storyline #publicreview #Bollywoodfilm #audiences #Trending #BollywoodNews #BollywoodGossips #BollywoodUpdates #BollywoodNews #Bollywood #Bollywoodcelebrity #BollywoodHindiNews #ians