नई दिल्ली : अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नॉकआउट स्टेज का टिकट हासिल कर लिया है। ग्रुप डी के मुकाबले में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। लगातार दूसरी जीत के साथ अमेरिका टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।