Surprise Me!

Neet UG Re-Exam को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट, मॉक ड्रिल के साथ सुरक्षा व्यवस्थाएं सख्त

2026-06-20 11 Dailymotion

नीट परीक्षा के पेपर लीक कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। छात्रों का गुस्सा, सड़कों पर प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणियों के बाद अब केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है। दोबारा होने जा रही नीट परीक्षा से पहले देश के सभी परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व तैयारी देखी जा रही है। सुरक्षा का आलम यह है कि परीक्षा से ठीक पहले देशव्यापी 'मॉकड्रिल' की गई है। नीट परीक्षा को लेकर मचे देशव्यापी बवाल के बाद अब दोबारा परीक्षा के लिए केंद्र सरकार और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। नीट पेपर लीक के दाग को धोने के लिए केंद्र सरकार ने इस बार सुरक्षा की ऐसी चक्रव्यूह रची है कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।