Surprise Me!

ISB में याद किए गए रामोजी राव के सफलता सूत्र, कहा गया- ‘किताबों से नहीं, रामोजी यूनिवर्सिटी से सीखो’

2026-06-20 0 Dailymotion

हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) में स्वर्गीय रामोजी राव की स्मृति में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उनके जीवन, नेतृत्व और सफलता के सिद्धांतों को याद किया गया. कार्यक्रम के दौरान रामोजी ग्रुप के सीएमडी चेरुकुरी किरण ने बताया कि रामोजी राव व्यवहारिक शिक्षा और अनुभव आधारित सीखने को सबसे महत्वपूर्ण मानते थे. उनका प्रसिद्ध संदेश था—“कहीं भी पढ़ाई करो, लेकिन सीखो रामोजी यूनिवर्सिटी से।” कार्यक्रम में ISB के संस्थापक रजत गुप्ता और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं. रामोजी फाउंडेशन के सहयोग से बने आधुनिक ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सिम्फनी बैंड ‘सुरंजली संगीत विभावरी’ ने भी प्रस्तुति दी. वक्ताओं ने कहा कि रामोजी राव की कार्यशैली और नेतृत्व आज भी नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं.