Surprise Me!

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले तीन बैंक अकाउंट फ्रीज, पार्टी फंड पर उठे सवाल

2026-06-20 2 Dailymotion

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ TMC को बड़ा झटका लगा है. पुलिस ने एक निजी बैंक में पार्टी के तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनमें कथित तौर पर करीब 440 करोड़ रुपये जमा हैं. कार्रवाई के बाद इन खातों से किसी भी प्रकार का लेन-देन फिलहाल रोका गया है. विवाद तब शुरू हुआ जब पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने बैंक को पत्र लिखकर वित्तीय लेन-देन रोकने का अनुरोध किया. इसके बाद पार्टी के भीतर असंतुष्ट गुट ने कथित संदिग्ध ट्रांजेक्शन और अज्ञात स्रोतों से धन जमा होने की शिकायत दर्ज कराई. अब साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य खातों की भी पड़ताल की जा रही है.