पीएम मोदी ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में 47 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं उद्घाटन और शिलान्यास किया. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उस पर पू्र्वी भारत की उपेक्षा का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने पहाड़पुर को सोलर विलेज बनाने की योजना की घोषणा की. साथ ही, उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ओडिशा के संसाधनों को नयी संभावनाओं में बदल रही है, जिसका नतीजा आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. पीएम ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है.
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ओडिशा की पहचान को मजबूत किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने स्किल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया और छात्रों से बातचीत की.