Surprise Me!

बंगाल अपनी बेड़ियों से आजाद हो गया है, तारकेश्वर की जनसभा में बोले पीएम मोदी, राज्य का गौरव वापस आना शुरू

2026-06-20 4 Dailymotion

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी हुगली के तारकेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद पश्चिम बंग दिवस पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की हवा में एक नई ताजगी महसूस हो रही है. उन्होंने राज्य में हो रहे बदलाव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की ताकत बताया. पीएम मोदी भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम का जिक्र किया और पिछली सरकार पर हमला बोला.  

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम-किसान’ योजना की 23वीं किस्त जारी की. इससे देश के 9 करोड़ 44 लाख किसानों के खाते में 18 हजार 880 करोड़ रुपये पहुंचे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मंत्री, विधायक, सरकारी अधिकारी और आम जनता भी शामिल हुई.