Surprise Me!

PM Kisan 23rd Installment जारी, आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं? तो तुरंत करें ये काम! ऐसे करें चेक

2026-06-21 432 Dailymotion

PM Kisan 23rd Installment जारी, आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं? ऐसे करें चेक
देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है! पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के ₹18,880 करोड़ ट्रांसफर कर दिए हैं, लेकिन क्या आपके खाते में पैसा पहुंचा?
देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत देशभर के 9 करोड़ 44 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। इस बार हर पात्र किसान के खाते में डीबीटी के माध्यम से ₹2,000 भेजे गए हैं।

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आपके मोबाइल पर अब तक मैसेज नहीं आया है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कई बार तकनीकी कारणों और बैंकिंग प्रक्रियाओं की वजह से राशि खातों में पहुंचने में थोड़ा समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर "Know Your Status" विकल्प के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके करंट स्टेटस और भुगतान की जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा, सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है, उनका भुगतान अटक सकता है। अगर आपका आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर सही तरीके से लिंक नहीं हैं, तो इस तकनीकी त्रुटि के कारण भी पैसे रुक सकते हैं। इसलिए तुरंत अपना स्टेटस जांचें और ई-केवाईसी को पूरा करें ताकि रुकी हुई किस्त भी आपके खाते में आ सके।

About the Story:
Prime Minister Narendra Modi has released the 23rd installment of the PM Kisan Samman Nidhi Yojana from Hooghly, West Bengal. Over 9.44 crore farmers across India received ₹2,000 directly into their bank accounts, totaling an amount of ₹18,880 crores. Farmers can check their beneficiary status and list online on the official website.

#PMKisan #PMKisan23rdInstallment #FarmersOffer #PMModi

~HT.318~PR.514~GR.538~VG.HM~