अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और विदेशों के अलग-अलग हिस्सों से योगाभ्यास की तस्वीरें सामने आईं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोगों ने गंगा नदी में योगाभ्यास किया. दशाश्वमेध घाट पर योग प्रेमियों ने गंगा नदी में खड़े होकर प्राणायाम और अलग-अलग योगासन किए. उनका उद्देश्य लोगों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस प्राचीन भारतीय विद्या के नियमित अभ्यास के लिए उन्हें प्रेरित करना है. वहीं, वडोदरा में महिलाओं ने पानी के अंदर योगाभ्सास किया और लोगों को फिटनेस का मंत्र दिया.
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ के जवानों और स्थानीय लोगों ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया.