केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने तीखा पलटवार किया है। संजय राउत ने शाह के बयान को महाराष्ट्र का अपमान बताया। साथ ही कहा कि अमित शाह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। बता दें कोल्हापुर में अमित शाह ने कहा था कि पहले एकनाथ शिंदे के नाम के साथ 'शिवसेना-शिंदे गुट' कहना पड़ता था,लेकिन अब कोई गुट नहीं बचा है,सिर्फ एक ही शिवसेना है।